शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोबाइल पर कहासुनी के बाद फंदे से लटक गई गर्भवती

Connect News 24

pregnant hanged after an argument on mobile

मृतका नीलम का फाइल फोटो

कांट। थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी गर्भवती पत्नी नीलम (32) ने पति पंकज से अनबन हाेने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के परिजन ने दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।

पंकज नोयडा में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह कुछ माह पहले ही गांव से नौकरी पर गया था। रविवार शाम छह बजे नीलम ने कमरे के अंदर कुंडे में दुपट्टे से बनाए फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के लोग बाहर ही बैठे थे। कुछ देर के बाद सात वर्षीय बेटे आरुष ने कमरे के अंदर मां का शव लटका देखा तो चीख पड़ा। शोर-शराबा होने पर भीड़ लग गई। ससुरालियों ने नीलम के मायके रोजा के डिंगुरपुर में सूचना दी।

रात करीब नौ बजे मृतका के पिता महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। परिजन ने बताया कि नीलम छह माह की गर्भवती थी। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पति से फोन पर कहासुनी होने के बाद महिला ने फंदे से लटककर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दादी ने मां को पीटा, धक्का देकर गिरा दिया

मृतका के बेटे आरुष ने रविवार शाम को हुए विवाद के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि बाबा जोगराज उसे बाल कटाने के लिए साथ ले गए थे। लौटकर आने पर घर में नीलम और दादी के बीच विवाद चल रहा था। दादी ने धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button