शाहजहाँपुर

झांसे में नहीं आएंगे किसान, होगी आरपार की लड़ाई : राजपाल

Connect News 24

Farmers will not fall for the hoax, there will be a one-to-one fight: Rajpal

पुवायां में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं को स्वागत करते कार्यकर्ता

पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि अब किसान सरकार के झांसे में आने वाले नहीं हैं। किसानों की समस्याओं के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

सोमवार को पुवायां के एक मैरिज लॉन में पहुंचे राजपाल शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को लखनऊ में किसानों की महापंचायत का एलान किया गया है। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौजूद रहेंगे। किसानों की समस्याओं के मुद्दे को लेकर होने वाली महापंचायत में प्रदेश भर के किसानों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली बिल में छूट दिए जाने, किसानों का कर्जा माफ करने, खेतों और सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में बंद किए जाने, गन्ने का रेट बढ़ाने और समय से भुगतान होने आदि मांगों पर किसानों की लड़ाई सरकार से लड़ी जाएगी।

राजपाल शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज पर एमएसपी लागू की, लेकिन खरीद नहीं कराई गई। सरकार ऐसा काम कर रही है कि पूंजीपति ही आगे बढ़ रहा है और किसान लुट रहा है। एक ओर किसानों को बिजली मुफ्त देने की बात कही जा रही है तो दूसरी ओर नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, नीरज वर्मा, आदित्य प्रताप आदि ने प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button