शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शाहगंज में 32 लोग बुखार से पीड़ित

Connect News 24

0 मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर लार्वा को नष्ट कराया

0 सीएमओ ने निगोही सीएचसी में मरीजों को देखकर दवा भी दी

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। बुखार के प्रकोप के बीच मंगलवार को जिला मलेरिया विभाग की टीम ने भावलखेड़ा के शाहगंज गांव में जाकर मरीजों का परीक्षण किया। यहां पर 32 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। उन्हें दवा दी गई। जबकि दस जगह पर लार्वा मिलने पर नष्ट कराया गया।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बुखार ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड तक मिलना मुश्किल हो रहे हैं। जबकि ओपीडी में हर दिन मरीजों की खूब भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाहगंज में पहुंचकर मरीजों की जांच की। बुखार से पीड़ित मिले 32 मरीजों की जांच की। इसके बाद लार्वा को तलाश किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार ने बताया कि गांव में करीब दस जगह पर लार्वा मिला है। जिन्हें नष्ट कराया गया है।

सीएमओ ने देखे मरीज

निगोही में सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने एसीएमओ के कक्ष में बैठकर जनरल मरीजों को देखा। उन्हें दवा भी बांटी, साथ ही डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए टिप्स दिए। सीएमओ ने करीब 30 मरीजों का परीक्षण किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button