शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां सीएचसी पर बुखार से दो दिन में दो मरीजों की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। पुवायां में सोमवार को एक बालिका की बुखार से मौत के बाद मंगलवार को भी बुखार से एक युवक की मौत हो गई। सीएचसी पर मौत के बाद परिजन शव को घर ले गए। खास बात यह है कि सीएचसी अधीक्षक को मामले की जानकारी ही नहीं है।

मंगलवार को गांव सदापुर निवासी 38 वर्षीय गुरदीप सिंह को उनके भाई राकेश सिंह सीएचसी पर लाए थे। उनको तेज बुखार था। राकेश सिंह ने डॉक्टर को बताया था कि गुरदीप सिंह को 15 दिन से बुखार आ रहा है। अब तक वे लोग गुरदीप का बड़ागांव में निजी अस्पताल पर इलाज करा रहे थे। मंगलवार को डॉक्टर ने बाहर ले जाने को कह दिया। शाम चार बजे राकेश सिंह भाई गुरदीप को सीएचसी लेकर पहुंचे। इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद ही गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए।

पीलीभीत जनपद के थाना करेली के गांव कल्याणपुर निवासी भाईलाल की नौ वर्षीय पुत्री सुहागिनी को 28 अगस्त को सीएचसी लाया गया था। उसे बुखार आ रहा था। पुवायां में दो दिन तक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती रहने के दौरान फायदा न होने पर परिजन उसे सीएचसी लाए थे। सीएचसी पर कुछ देर इलाज के बाद सुहागिनी की मौत हो गई थी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को पीलीभीत की एक बालिका की बुखार से मौत की जानकारी है, लेकिन मंगलवार को किसी की बुखार से मौत हो जाने की जानकारी उनको नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button