शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: कांट में सावन माह की तेरस पर निकली शोभायात्रा

कांट में निकली शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी भोलेनाथ व पार्वती की झांकी
कांट। सावन माह की तेरस पर पांचाल घाट से कांवड़िये जल भरकर नगर में आए। नगर में देवस्वरूपों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नृत्य करते शिव-पार्वती के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की धुन पर कांवड़ियों व शिवभक्तों ने नृत्य किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रामलीला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में संजीव मिश्रा, मनोज मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, बिरजू मिश्रा, राममुरारी मिश्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, शिवकुमार तिवारी, रुद्रांश तिवारी, राजीव शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद