शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया नमन

Connect News 24

स्पोर्ट्स स्टेडियम, स्कूलों, कॉलेजों में हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा तथा अन्य स्कूल-कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पहले मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में पुरुष वर्ग की 800 मीटर रेस में नमन दीक्षित ने पहला, योगेश ने दूसरा और अतुल कुमार ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में गुनगुन मौर्या पहले, रीता कनौजिया दूसरे व दुर्गा तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग की 400 मीटर रेस में अफरोज बाबू पहले, सुहेल कादिर दूसरे, अमन गंगवार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 400 मीटर रेस में कुमुद राजपूत प्रथम, साक्षी गंगवार द्वितीय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 100 मीटर रेस में सुशील यादव ने प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय एवं अमान खान तृतीय स्थान प्राप्त किए। महिला वर्ग में मनीषा ने पहला, रजनीत कौर ने दूसरा और राधा यादव ने तीसरा स्थान पाया।

पुरुष वर्ग की लंबी कूद में मोहम्मद आमिर मंसूरी, महिला वर्ग में शिवानी वर्मा, महिला वर्ग की शॉटपुट में निधि शुक्ला, शॉट पुट पुरुष वर्ग में हरजोत सिंह प्रथम स्थान पर रहे।

खो-खो के फाइनल में तक्षशिला पब्लिक स्कूल की टीम विजेता और ढकिया तिवारी की टीम उपविजेता रही। स्कोर 5-4 का रहा। विजेताओं को जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, जिला कृषि अधिकारी सतीश पाठक ने पुरस्कृत किया।

भारोत्तोलन के 49 किग्रा भारवर्ग में विशाल, रोली प्रथम

शाहजहांपुर। युवक व महिला मंगल दल महाऊ दुर्ग विकासखंड सिंधौली की ओर से भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई गई। बालिका वर्ग में 40 किग्रा भारवर्ग में कौशल्या देवी प्रथम, महिमा देवी द्वितीय तथा अंशिका वर्मा तृतीय, 45 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशी प्रथम, वंदना देवी द्वितीय व साधना देवी तृतीय, 49 किग्रा भारवर्ग में रोली वर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय एवं प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग के 49 किग्रा भारवर्ग में विशाल वर्मा प्रथम रहे। 55 किग्रा भारवर्ग में मोनू कुमार, 61 किग्रा भारवर्ग में राघव सिंह, 67 किग्रा भारवर्ग में अखिलेश यादव प्रथम रहे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, सहायक युवा कल्याण अधिकारी अनुराग, सहायक युवा कल्याण अधिकारी सत्येंद्र दीपक वर्मा, कमलजीत सिंह, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

डॉ. सुदामा प्रसाद में क्विज व वॉलीबाल, एसपी कॉलेज में गोष्ठी

शाहजहांपुर। डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में प्रतियोगिताएं हुईं। क्विज में आयुषी, शुभी, वृंदा शर्मा, श्रेष्ठा, जाह्नवी, निहारिका सिंह, वाॅलीबाॅल के वृंदा शर्मा, अंबिका, पल्लवी, आयुषी, जाह्नवी चौरसिया, अनुराधा को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा, खेल एवं व्यायाम शिक्षिका रवि प्रभा जौहरी आदि मौजूद रहे।

एसपी कॉलेज में खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य संजय कपूर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आयोजित गोष्ठी में प्रवक्ता राम सिंह, अनिल कुमार, श्रवण कुमार विशाल चंद्र, अक्षय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

एसएस कॉलेज में प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

एसएस कॉलेज में खेल सप्ताह के समापन दिवस पर मंगलवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें मुबीव सिक्स व पाठक टीमों के बीच मुकाबले में 3-2 का मुकाबला हुआ। विजेता टीम के कप्तान मुजीब व उप विजेता टीम के कप्तान पार्थ पाठक को ट्रॉफी दी गई। बैडमिंटन के बालक वर्ग में वशु और बालिका वर्ग में शिप्रा गुप्ता विजेता रहीं। कबड्डी में ए इलेवन के कप्तान मोइनुद्दीन ने विजेता ट्रॉफी तथा बी इलेवन के कप्तान ज्ञानी को उप विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में विशेष और महिला वर्ग में एकता ने विजेता ट्रॉफी और प्रीतेश व अंबिका ने उप विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। इस मौके पर प्राचार्य आरके आजाद, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजीत चारग, वरिष्ठ प्राध्यापक एवं पूर्व क्रीड़ा समिति के सदस्य एसपी डबराल ने पुरस्कार वितरण किया। संवाद

आर्य महिला में हुई टेबल टेनिस

आर्य महिला डिग्री काॅलेज में टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रजनी सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर ऋतु शर्मा, गीता, अपूर्वा सिंह, लता, नेहा, सावित्री, ज्योति, प्रियंका, सौम्या आदि मौजूद रहे। संवाद

महाराणा प्रताप हाउस ने जीता वॉलीबाॅल मैच

जलालाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालूपुर में खेल प्रतियोगिता की शुरुआत बीईओ सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप हाउस ने सुभाष चंद्र बोस हाउस को 11-6 से हराया। कबड्डी में अब्दुल कलाम हाउस आजाद हाउस को हराकर विजेता बना। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रांतीय जूनियर हाई स्कूल अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री, जिला योग एसोसिएशन के सचिव अरुण अग्निहोत्री, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

डाॅ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुईं प्रतियोगिताएं

शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हाॅकी, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्रबंधक संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य उज्जवल मिश्रा ने पुरस्कृत किया। उप-प्रधानाचार्य डाॅ. ज्योत्सना द्विवेदी, वंदना सैनी, सलमान अहमद खान, अभिषेक सक्सेना, विनीत सक्सेना, दीपक वर्मा, दिव्यांश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

डॉ. सुदाम प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को मेडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button