शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, दो घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। निगोही रोड पर पानी वाली टंकी के पास मंगलवार को दोपहर में पेड़ की डाल लाइन पर गिर गई। इसके चलते करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही।

दोपहर करीब 12 बजे पेड़ की डाल लाइन पर टूटकर गिर गई। इसके चलते तार टूटकर गिर गए। लाइन ट्रिप होने के चलते कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बिजली गुल हो गई। इस बीच जलालनगर बजरिया, पुलिस लाइन का एरिया, स्टेशन रोड, रोडवेज बस अड्डे के पास बिजली की नदारद हो गई। बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। रोडवेज बस अड्डे पर जनरेटर चलाकर काम निपटाए गए।

मिर्जापुर में 48 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर कस्बे में सोमवार सुबह चार बजे गई बिजली मंगलवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते लगभग लगभग सात हजार आबादी बिजली के लिए तरसती रही।

सोमवार सुबह फुंके ट्रांसफार्मर को मंगलवार तक नहीं बदला गया। निगम के अधिकारियों ने सीएम के आगमन को देखते हुए भी ट्रांसफार्मर को बदलवाने की जरूरत नहीं समझी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button