Pilibhit News: घरेलू कलह में युवक ने की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:38 PM IST
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी ब्रजलाल ने बताया कि उनका अविवाहित पुत्र राजेंद्र (27) बृहस्पतिवार शाम खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से गमछे के फंदे से उसका शव लटका मिला।
राजेंद्र के घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। ब्रजलाल की सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दियोरिया कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मामला आत्महत्या का पाया गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। संवाद

