बदायूं

आग लगने पर स्वत: शुरू हो जाएगी जल वर्षा

Connect News 24

Water rain will automatically start on fire

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी पानी की पाइप लाइन। संवाद

जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड और ओपीडी में लगाया जा रहा फायर फाइटिंग सिस्टम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। इस समय जिला अस्पताल में आग बुझाने के लिए छोटे और बड़े फायर सिलिंडर ही हैं। ऐसे में कहीं पर आग लगने की दशा में सिलिंडर से आग बुझानी पड़ती है, लेकिन जल्द ही ऐसा नहीं होगा। जिला अस्पताल में आग लगने की स्थिति में निपटने के लिए करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। अगर जिला अस्पताल के वार्डों और ओपीडी में कहीं पर आग लगेगी तो यह सिस्टम तुरंत काम करने लगेगा, साथ ही स्वत: जलवर्षा होने लगेगी।

जिले में कहीं पर भी कोई अग्निकांड होता है और उसमें कोई व्यक्ति झुलसता है तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, लेकिन जिला अस्पताल में अगर इस प्रकार की कोई घटना होती है तो यहां इससे निपटने के लिए केवल फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों या फायर सिलिंडर पर निर्भर रहना पड़ता है।

जल्द ही ऐसा नहीं होगा, क्योंकि पैक्सफेड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ) द्वारा जिला अस्पताल में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन व अन्य उपकरणाें के जरिए अस्पताल के सभी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू समेत सभी जगहों को पूरी तरह से कवर किया जा रहा है।

ऐसे काम करेगा सिस्टम

कहीं भी धुआं निकलने की स्थिति में अलार्म सिस्टम से अलर्ट सायरन बजेगा। ऐसे में अस्पताल में संबंधित किसी वार्ड में आग लगने की स्थिति में उसी वार्ड में लगे फायर सिस्टम को चालू कर आग बुझाई जा सकेगी। ऐसे में कहीं बाहर से या दूसरी जगह से पाइप लाइन पहुंचाने की जरूर नहीं होगी। आग लगने वाले स्थान पर ही पाइप लाइन को खींचकर आग बुझाने के इंतजाम होंगे। ऐसे में समय की बचत होगी, साथ ही आग लगने से होने वाला नुकसान भी कम से कम हो सकेगा। सिस्टम को लगातार पानी की सप्लाई के लिए 20,000 लीटर क्षमता का एक टैंक सीएमएस आवास से कुछ दूरी पर बनाया जाएगा।

पैक्सफेड की तरफ से जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इस पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्चा होगा। सिस्टम लगने के बाद आग लगने की स्थिति में तुरंत ही उससे बचाव किया जा सकेगा।

-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी पानी की पाइप लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी पानी की पाइप लाइन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button