बदायूं

Budaun News: ससुराल के नजदीक फंदे से लटका मिला युवक का शव

Connect News 24

Dead body of young man found hanging near in-laws house

मृतक बलवीर का फाइल फोटो।

मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के मेमड़ी गांव के पास बलवीर (38) का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर शराब की खाली बोतल और और नमकीन का पाउच पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक शनिवार सुबह अपनी ससुराल मेमड़ी आया था। तभी ससुराल वालों से कुछ विवाद हुआ और शराब पीने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

बलवीर सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया का निवासी। उसकी ससुराल मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मेमड़ी में है। रक्षाबंधन के अवसर पर उसकी पत्नी रूमाली मायके मेमड़ी गांव आई थी। तभी से वह अपने मायके में है। लोगों का कहना है कि बलवीर बृहस्पतिवार को ससुराल आया था। वह रूमाली को घर ले जाना चाहता था, लेकिन पत्नी उसके ज्यादा शराब पीने के कारण जाना नहीं चाह रही थी।

इसको लेकर बलवीर का पत्नी और साले से विवाद भी हुआ था। शुक्रवार को बलवीर अपने घर चला गया। वह शनिवार सुबह फिर ससुराल आया। दोनों ओर से फिर से विवाद हुआ। दोपहर के समय बलवीर ससुराल से चला गया और देसी शराब की दुकान से पौआ और नमकीन का पाउच खरीदा। उसने गांव के नजदीक बैठकर शराब पी और वहीं पर फंदे से लटककर जान दे दी।

बाद में उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार और ससुराल दोनों ओर से लोग आ गए। ससुराल वालों का कहना है कि बलवीर के किसी महिला से संबंध थे, जिससे रोजाना पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गृह क्लेश में युवक ने आत्महत्या की है। साले ओमवीर की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मृतक बलवीर का फाइल फोटो।

मृतक बलवीर का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button