बदायूं

Budaun News: अफसर आते हैं तो ‘सिस्टम’ बनता है…वरना, पब्लिक की कौन सुनता है

Connect News 24

When officers come, a 'system' is created...otherwise, who listens to the public?

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की ​शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

बदायूं। इसे अफसरों का खौफ कहें या सिस्टम की खामी जो अफसरों को तो सहूलियत देती है लेकिन जनता को किनारे कर देती है। अफसरों और नेताओं के लिए सड़के खाली करा दी जाती हैं तो जनता रोजाना उन्हीं सड़कों पर जाम से जूझती है। ऐसा ही शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर देखने को मिला। तहसील में जब तक अफसर मौजूद रहे तब तक बाहर बाइक आदि को व्यवस्थित तरीके से लगवाया गया। इसके लिए ट्रैफिक के सिपाही समेत होमगार्ड की ड्यूटी भी लगाई गई, लेकिन अफसरों के जाने के बाद रोड की वही स्थिति हो गई और लोग जाम से जूझते निकले।

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील में डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में हुआ। जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को आना था तो ””सिस्टम”” भी चाक चौबंद कर दिया गया। तहसील का मुख्य गेट सब्जी मंडी चौक और नेहरू चौक के बीच स्थित है। मुख्य बाजार होने के कारण यहां दिन भर काफी भीड़ लगी रहती है, जिससे दिन में कई कई बार जाम लगता है। अतिक्रमण हटाने की दुहाई देने वाले अफसरों को सामान्य दिनों में न तो यहां अतिक्रमण नजर आता है और न ही पार्किंग की सुध ली जाती है। नतीजतन दुकानदार अपना सामान सड़क पर सजा लेते हैं तो ठेले खोमचे वाले पूरा रोड घेरकर खड़े हो जाते हैं। रही सही कसर बाइक से आने वाले लोग आड़े तिरछे वाहन खड़ा करके पूरी कर देते हैं, लेकिन शनिवार को इस रोड का नजारा पूरा बदला रहा। चूंकि बड़े अफसरों को आना था तो सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की ड्यूटी लगा दी गई। दुकानदारों को सामान हद में रखने की हिदायत दे दी गई तो बाइकों को भी सड़क किनारे सलीके से खड़ा कराने के लिए पुलिस और होमगार्ड डटे रहे। पर, जैसे ही अफसरों की गाड़ियां यहां से निकली, रोड की हालत वैसी हो गई। ऐसे में लोग भी यह कहते दिखाई दिए कि काश, एसी हॉल में बैठकर मीटिंग करने वाले अफसर कभी सड़कों से गुजरकर भी देख लेते तो शहर की तस्वीर बदल जाती।

फोटो-10

अधिकारियों के लगाने होते हैं चक्कर, नहीं होता संपूर्ण समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। तहसील सदर में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुछ लोग फिर से पुरानी शिकायतों के निस्तारण नहीं होने पर पहुंचे। उनका कहना था कि पीड़ित केवल अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का संपूर्ण समाधान नहीं होता है।

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 73, पुलिस विभाग की 16, विद्युत विभाग की चार, विकास विभाग की चार, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की एक, नगर पालिका परिषद की आठ, समाज कल्याण विभाग की एक, पूर्ति विभाग की छह व परियोजना अधिकारी डूडा की चार सहित कुल 119 शिकायतें आयी। इसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों से कहा कि वह प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि संबंधी वादों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर कार्रवाई करने के लिए कहा। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, तहसीलदार करनवीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बोले फरियादी-

कई बार दिया प्रार्थना पत्र

फोटो-11

– उझानी के गांव सिमरा में पत्नी रजनी देवी के नाम कुछ जमीन है। गांव रसी नगला के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई। उसमें तय हुआ कि वह जगह छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुई। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें की कोई फायदा नहीं हुआ।

-सुनील, रसी नगला

आज तक ऑनलाइन नहीं हुआ राशन कार्ड

फोटो-12-

-शासन के निर्देशों के अनुसार पत्नी भारती के नाम पर राशन कार्ड बनवाया था। अधिकारियों ने कहा कि जब उसकी एक प्रति कार्यालय में जमा करेंगे। उसके बाद में ऑनलाइन कर दिया जाएगा, ताकि योजना का लाभ मिले सके, लेकिन प्रति जमा करने का भी कोई फायदा नहीं हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में पिछली बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो सका।

रजवेश, पसेई

जमीन पर किया कब्जा

फोटो-13

गांव ढड़ू नगला कुछ दंबगाें ने मेरी एक बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया कि वह मेरी जमीन की पैमाइश कराके, मेरी जमीन मुझे दिला दें, लेकिन दो बार प्रर्थना पत्र देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रेमपाल, ढडू नगला


अधिकारी नहीं कर रहे पैमाइश

फोटो-14

– गुलड़िया में जमीन है। उस जमीन के सभी सरकारी अभिलेख पूरे करा लिए हैं, लेकिन लेखपाल उसकी नापजोख करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। लेखपाल कहते हैं यह चकबंदी प्रक्रिया में है। चकबंदी वाले कहते हैं, वह चकबंदी का हिस्सा नहीं है। इसको लेकर दो बार पहले भी शिकायत की, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका।

उमराय सिंह,गुलड़िया


(फोटो-16)

बिल्सी में एसडीएम ने सुनी शिकायतें ,चार का निस्तारण

बिल्सी। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम जीत सिंह राय ने जनता की समस्याओं को सुना और निपटाई गईं शिकायतों की समीक्षा भी की। इस दौरान 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मात्र चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार सिंह, जेई दिनेश कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनन्द, एसएचओ इस्लामनगर हरेंद्र सिंह, युधिष्ठर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

क्षेत्रीय विधायक ने बांटे चेक

दातागंज। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 40 शिकायतें आईं जिनमें चार का निस्तारण किया गया। अधिकांश शिकायतें बिजली की अव्यवस्था को लेकर थीं। एक दिव्यांग की शिकायत लेने एसडीएम धर्मेन्द्र कुमार और विधायक स्वयं उठकर ग्रांउड तक आए और तुरंत शिकायत का निस्तारण कराया। इस मौके पर अग्नि पीड़ितों को 77 हजार 280 रुपये की राशि के चेक दिए गए।

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button