बदायूं

Budaun News: दूसरे दिन भी नहीं पकड़े गए वीरेश के हत्यारोपी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 03 Sep 2023 02:35 AM IST

बदायूं। स्वरूपपुर में लाठी-डंडे से पीटकर मारे गए वीरेश के हत्यारोपियों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस कई जगह दबिश देने का दावा कर रही है। इसके बावजूद हत्यारे नहीं पकड़े गए। इसमें कहीं न कहीं पुलिस की ढील नजर आ रही है।

बृहस्पतिवार रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर में 35 वर्षीय वीरेश की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे कोई और नहीं बल्कि उनके पड़ोसी थे। रात को वीरेश अपने भतीजे के साथ खेत पर फसल रखवाली करने गए थे। तभी पड़ोसी खेत मालिक ऋषिपाल ने अपने बेटों समेत पांच लोगों के साथ फसल में पशुओं को घुसाने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया था, जिससे वीरेश की स्वास्थ्य केंद्र ले जाते वक्त मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में पांच लोग नामजद हैं लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। थाना पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन शनिवार शाम तक पुलिस एक आरोपी को भी नहीं पकड़ पाई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button