बदायूं

Budaun News: किसान के की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

Three accused of farmer's murder arrested

उघैती पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपित भाई। संवाद

उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने वाले तीन आरोपी सोमवार सुबह पुलिस ने पकड़ लिए। मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। थाना पुलिस ने सुबह पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र में 31 अगस्त की रात ग्राम स्वरूपपुर निवासी वीरेश की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उस रात वीरेश अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब दस बजे उनके खेत में छुट्टा पशु घुस गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने पशुओं को बाहर निकाल दिया था, लेकिन पशु नजदीक ऋषिपाल के खेत में घुस गए।

ऋषिपाल ने अपने खेत में पशुओं को देखा तो वह आपा खो बैठा। उसने अपने बेटे सतेंद्र, जितेंद्र और अजीत समेत चार लोगों के साथ मिलकर वीरेश और उनके भतीजे मुकेश पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां वीरेश की मौत हो गई।

इस संबंध में मुकेश के पिता ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह पुलिस ने सतेंद्र, जितेंद्र और अजीत को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button