पीलीभीत

Pilibhit News: जन्माष्टमी पर्व के लिए पुलिस लाइन में तैयारियां जोरों पर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST

Preparations in full swing in police line for Janmashtami festival

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस लाइन ​स्थित मंदिर पर की जा रही सजावट । संवाद

पीलीभीत। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर शहर के प्राचीन मंदिरों से लेकर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। त्योहार को लेकर पुलिसकर्मियों में कासा उत्साह है।

बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी को पर्व को लेकर पुलिस लाइन परिसर स्थित श्री महाजिद्देश्वर मंदिर में तीन दिनों से तैयारियां चल रही हैं, जो अब लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंदिर का रंग रोगन किया जा चुका है। इसके अलावा लाइटिंग का विशेष रूप से कार्य कराया जा रहा है।

मंदिर में देव प्रतिमाओं की साफसफाई कर उनका शृंकार किया जा रहा है। लाइन का पूरा स्टाफ तैयारी में जुटा है। पुलिस लाइन में इस बार कर्मचारियों के परिजन चाट व अन्य फास्ट फूड के स्टॉल लगाएंगे। प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव ने बताया है कि जन्माष्टमी को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button