रामपुर

Rampur News: खेत में बेहोश में मिला तीन दिन से लापता युवक

Connect News 24

रामपुर। चौकी क्षेत्र के रहमतगंज गांव निवासी अंकित (20) बुधवार को धान के खेत में बेहोशी की हालत में मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। सूचना पर पहुुंचे परिजन उसे स्वार के अस्पताल ले गए, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। रहमतगंज निवासी रमेश चंद्र का बेटा अंकित तीन दिन पहले घर से निकला था, उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन, पता नहीं चला तब कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। उसके गायब होने की काफी चर्चा थी, क्योंकि वह किशोरी को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया है।

बुधवार को सुबह लगभग सात बजे जब किसान खेत पर जा रहे थे तो धान के एक खेत में वह पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे और वह बेहोश था। सूचना मिलने पर तमाम ग्रामीणों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे स्वार सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि युवक हाल ही में जमानत पर छूटकर आया था। होश में आने के बाद ही उसकी गुमशुदगी के बारे में जानकारी मिल सकेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button