बरेली

Bareilly News: ड्रोन से होगी दधिकांदो शोभायात्रा की निगरानी

Connect News 24

बरेली। जन्माष्टमी पर शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। कांवड़ जुलूस के दौरान दो बार बवाल झेलने के बाद पुलिस-प्रशासन अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। दधिकांदो शोभायात्रज्ञ से लेकर गंगा महारानी शोभायात्रा तक की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिये होगी। पुलिस दंगा नियंत्रण का साज-ओ-सामान भी साथ लेकर चलेगी।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि दधिकांदो शोभायात्रा की तीन ड्रोन कैमरों के जरिये निगरानी की जाएगी। पुलिस लाइन का बड़ा ड्रोन रात के अंधेरे में भी साफ फोटो व वीडियो शूट कर सकता है। किसी ने खुराफात की तो उसकी पहचान कर गिरफ्तारी करना पुलिस के लिए आसान होगा। आठ दमकल वाहन, 260 रस्से, 170 चल बैरियर, 30 डीएफएमडी, 70 एचएचएमडी, 12 टीजी, 80 ड्रैगन लाइट, 16 एमपी, पांच बीडीडीएस, सात एएस चेक टीम, तीन बैगेज एक्सरे मशीन, 20 ऑटोडेम कैमरे साथ रहेंगे। इन्हें पड़ोसी जिलों से मंगाया गया है। सात क्रेन भी विभिन्न जगह तैनात रहेंगी।

जिस दिन उर्स का आगाज, शोभायात्रा भी उसी दिन

10 सितंबर को उर्स-ए-रजवी का आगाज होगा। जिस बिहारीपुर इलाके में दरगाह है, 10 सितंबर को वहीं से ही गंगा महारानी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोनों कार्यक्रमों का कुछ रूट एक ही है। समय प्रबंधन कर पुलिस दोनों कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने में जुटी है। उर्स संबंधी आवाजाही रात आठ बजे तक ही रहेगी। शोभायात्रा की वापसी रात 10 बजे के बाद ही हो पाएगी। डीएम-एसएसपी इस रूट का निरीक्षण कर चुके हैं।

फोटो

एसएसपी ने किया रूट मार्च

शुक्रवार को प्रस्तावित दधिकांदो शोभायात्रा से पहले बुधवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस ने पुराना शहर इलाके में रूट मार्च किया। एसएसपी के साथ एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह, बारादरी समेत आसपास के थानों की पुलिस कटरा चांद खां पहुंची। यहां से जगतपुर, बुखारपुर, मीरा की पैठ, कांकरटोला, पनबडिया मंदिर, काली मंदिर, रोहली टोला, सुनारों वाली गली, कुतुबशाह की ज्यारत, शाहदाना होते हुए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान आरएएफ व पीएसी भी मौजूद रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button