बरेली

Bareilly News: सौफुटा रोड पर बवाल करने वाले दोनों डॉक्टर अस्पताल से फरार

Connect News 24

बरेली। सौफुटा रोड पर कार में साइड लगने के बाद राहगीरों को पीटने और बवाल करने के आरोपी दोनों डॉक्टर जिला अस्पताल से फरार हो गए हैं।

सौफुटा रोड पर बुधवार शाम जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. राहुल बाजपेई, डॉ. वैभव शुक्ला और सुपरवाइजर संजीव ने अपनी कार से दूसरी कार में साइड लगने पर झगड़ा किया था। प्रियदर्शिनी नगर निवासी जगजोत सिंह को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अब तक अस्पताल में भर्ती हैं।

मामले में पुलिसकर्मियों से मारपीट, महिला पुलिसकर्मियों से छेड़खानी व जगजोत सिंह पर हमले की दो रिपोर्ट डॉक्टरों पर दर्ज की गई थी। भीड़ की पिटाई से नाले में कूदकर जान बचाने वाले डॉक्टरों व सुपरवाइजर को भी चोटें आई थीं। तीनों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां तीन होमगार्डों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

शुक्रवार सुबह डॉ. राहुल व वैभव बिस्तर पर नहीं मिले। केवल संजीव भर्ती था। दोपहर में भी उनके न मिलने पर उन्हें फरार दिखाते हुए लिखित सूचना कोतवाली में भेजी गई। डॉ. शैलेश रंजन ने इनके लापता होने की पुष्टि की।

वर्जन

डॉक्टर जब भर्ती कराए गए थे, उस वक्त उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं था। बाद में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। निगरानी में केवल होमगार्ड थे। स्वस्थ होने पर उनको हिरासत में लेना था। अगर वह नहीं मिले तो नई रिपोर्ट लिखी जाएगी। – अरुण कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर इज्जतनगर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button