बरेली

Bareilly News: चंदोखा छेदा में बढ़े बुखार के मरीज, मलेरिया की आशंका

Connect News 24

फरीदपुर। चंदोखा छेदा गांव में बुखार से पीड़ित लोगाें की संख्या दो दर्जन से अधिक हो गई है। शुक्रवार को भी गांव के पांच लोग वायरल से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभी तक कैंप नहीं लगाया है। गांव में बीमारी की मुख्य वजह गंदगी बताई जा रही है।

गली-गली में जलभराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदगी के कारण गलियों से निकलना दुश्वार है। ब्लॉक के अधिकारियों ने भी गांव में फैली गंदगी साफ नहीं करवाई। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है।

ग्रामीणों के अनुसार, विकासखंड भुता के गांव चंदोखा छेदा में चार दिन पूर्व बुखार के पीड़ित लोगों की संख्या सात-आठ ही थी। अब गांव में 25 से ज्यादा मरीज हैं। प्रतिदिन छह-सात मरीज बढ़ रहे हैं। गांव के बलिस्टर सिंह ने बताया कि उनका बेटा विपिन, अंकित, बेटी संध्या व रेनू कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। उनकी दवा लगातार चल रही है, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है।

गांव के ही नरवीर ने बताया कि वह स्वयं, उनकी बेटी आकांक्षा, अंबिका, बेटा अनुभव बुखार से जूझ रहे हैं। दवाई खिलाने पर बच्चों का बुखार कम हो जाता है। उसके बाद फिर बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मलेरिया फैलने का खतरा दिख रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button