शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को किया गया प्रोत्साहित

Connect News 24

Farmers encouraged to cultivate coarse grains

बच्चे का अन्नप्राशन कराते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद

गन्ना शोध संस्थान और कृषि विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला और किसान मेले का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया।

इस दौरान वित्तमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। बताया कि मोटे अनाज की खेती अधिक से अधिक करें। मोटा अनाज खाने से बीमारियां दूर होती हैं। सांसद अरुण सागर ने किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने मोटे अनाज के फायदे गिनाए। सीडीओ एसबी सिंह ने कृषकों से कहा कि कृषि विभाग उनको मोटे अनाज की फसल के लिए बीज आसानी से उपलब्ध करा रहा है। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने मिलेट्स के उत्पादों की गुणवत्ता के बारे जानकारी दी। उन्होंने पराली प्रबंधन के बारे में भी बताया। किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत ट्रैक्टर की चाभी भी प्रदान की गई।

वित्तमंत्री ने बच्चों को खिलाई खीर

किसान मेले में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बच्चों को खीर खिलाई। वोकल फाॅर लोकल और अनाज के संबंध में जागरूकता के लिए विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी मंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक सलोना कुशवाहा, डीपीओ अरविंद रस्तोगी, राजवीर वर्मा, कमलेश यादव, किंचित कृष्णा, नीलम यादव, रेखा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button