शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आईकेएमजी ने धूमधाम से मनाया नंदोत्सव

Connect News 24

IKMG celebrated Nandotsav with great pomp

नन्दोत्सव कार्यक्रम में शामिल आईकेएमजी संस्था की सदस्य। संस्था

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा (आईकेएमजी) की ओर से वृंदावन गार्डन में किरण खन्ना के आवास पर नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने मनमोह लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन व नृत्य का प्रस्तुतिकरण हुआ।

माखन, मिश्री, श्रीखंड, फल, मिठाई, रसखीर से भगवान का भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष रजनी सेठ, उपाध्यक्ष पूनम टंडन, सलाहकार कोमल खन्ना, सह संयोजक रिद्धि बहल, करिश्मा टंडन, नीरू कपूर, रेनू कपूर, डिंपल टंडन, रोली टंडन, वनिता कपूर, माला कपूर, पूनम कपूर, मेघना खन्ना, रागिनी टंडन, बीना मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button