शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चौकी के पीछे प्रवक्ता की पत्नी से लूट, दो दिन पुलिस दबाए रही मामला

Connect News 24

Spokesman's wife robbed behind police post, police kept suppressing the case for two days

शाहजहांपुर में लूट के बारे में जानकारी देते दंपती

– जन्माष्टमी पर शोभायात्रा देख लौटर रहे थे दंपती से सोने की चेन और पेंडिल लूटकर ले गए बदमाश

– पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए व तहरीर लेकर रखी, पर केस दर्ज करने की नहीं मिली फुर्सत

– पार्षद समेत कई लोग रविवार को चौक कोतवाली पहुंचे तो दर्ज की गई एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जन्माष्टमी पर अजीजगंज चौकी के ठीक पीछे चौक कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास परिषद कॉलोनी निवासी जीआईसी में प्रवक्ता राजीव अग्रवाल व उनकी पत्नी नमिता अग्रवाल से बाइक सवार ढाटाधारी बदमाश सोने की चेन और पेंडिल लूटकर भाग गए। बावजूद इसके पुलिस दो दिन तक तहरीर दबाए बैठी रही। रविवार को पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे तो मुकदमा दर्ज किया गया।

आठ सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर राजीव अग्रवाल, पत्नी नमिता अग्रवाल के साथ द्वारिकाधीश मठिया आश्रम से शोभायात्रा से लौट रहे थे। रात करीब दस बजे अजीजगंज मोहल्ले से नीले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। अजीजगंज चाैकी के पीछे मुड़ते ही बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया।

एक लुटेरे ने नमिता के गर्दन से तमंचा सटाते हुए गोली मार देने की धमकी दी। इतना सुनते ही दंपती घबरा गए। उन्होंने गोली नहीं चलाने की गुजारिश की। इसके बाद नमिता ने लुटेरे का तमंचा पकड़ लिया। इस पर बदमाश महिला के साथ मारपीट करने लगे। साथ एक लुटेरे ने उनके गले में पड़ी 15 ग्राम सोने की चेन व पांच ग्राम का सोने का पेंडिल लूट लिया और भाग गए।

पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दंपती ने रात में ही चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें दो बदमाश पीछा करते हुए नजर आए। पीड़ित ने तहरीर दी, तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। दो दिन तक पुलिस तहरीर दबाए रही। रविवार को पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। तब पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया।

दंपती से लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस सेल को लगाया गया है।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button