शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: उद्घाटन मैच में करनपुर ने सिकंदरपुर को हराया

Connect News 24

Karanpur defeated Sikandarpur in the inaugural match

मदनापुर में क्रिकेट मुकाबले के मैन आफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया। संवाद

मदनापुर। ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट मदनापुर प्रीमियर लीग (एमपीएल) के उद्घाटन मैच में सिकंदरपुर कला को करनपुर पड़री की टीम ने पांच विकेट से हरा दिया। हिमांशु मिश्रा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

उद्घाटन मैच सिकंदरपुर कलां व करनपुर पड़री के बीच खेला गया। इसमें सिकंदरपुर कलां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 95 रन बनाए। इसमें शीलू सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। करनपुर पड़री टीम के गेंदबाज हिमांशु मिश्रा ने तीन और सोनू ने तीन विकेट लिए।

जवाब में करनपुर पड़री की टीम ने पांच विकेट खोकर 96 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच हिमांशु मिश्रा ने 27 रन बनाए। ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने फीता काट कर व बैटिंग कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आयोजक अवनीश सिंह ने बताया कि मदनापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों की आठ क्रिकेट टीम भाग ले रहीं हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button