शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लीनिक को एसीएमओ ने किया सील

Connect News 24

Two accused of attacking policemen arrested

बंडा में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लीनिक को सील करते डॉ.मोहम्मद आसिफ। संवाद

बंडा। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को क्लीनिक की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं।

सरकारी अस्पताल में कई वर्ष तक तैनात रहे डॉ. रईस उल हसन अंसारी का कुछ दिन पूर्व निगोही ट्रांसफर कर दिया गया था। डॉक्टर ने वहां नौकरी ज्वाइन नहीं की और बंडा में ब्लॉक रोड पर अपना क्लीनिक खोल लिया था। सोमवार की रात नौ बजे बंडा के मोहल्ला पसियापुर निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने डॉक्टर और उनके स्टाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें डॉक्टर और उनके स्टाफ द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। सीएमओ आरके गौतम ने एसीएमओ को क्लीनिक को सील नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसीएमओ डॉ.आसिफ ने क्लीनिक को सील कर दिया। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि क्लीनिक को लेकर बंडा से लगातार कई शिकायतें आ रहीं थीं। इसके बाद डॉक्टर से रजिस्ट्रेशन मांगा गया था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button