शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल; चार महीने पहले हुई थी शादी

Connect News 24

Husband dies wife injured due to truck hits bike in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के जालाबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।  

जलालाबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर खंडहर निवासी राहुल शर्मा (23) की नेशनल हाईवे पर उचौलिया तिराहे के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था। खेतीबाड़ी करने वाले राहुल शर्मा की शादी इसी साल मई में हुई थी। उसकी लखीमपुर खीरी स्थित ऊचौलिया के ऊंचीखेड़ा गांव में ससुराल है। 

ये भी पढ़ें- CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश

नामकरण संस्कार में जा रहे थे दंपती 

मंगलवार को नामकरण संस्कार का कार्यक्रम होने के चलते राहुल पत्नी पिंकी शर्मा को लेकर बाइक से ससुराल जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल शर्मा की मौत हो गई। पत्नी घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button