शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: दादा के अंतिम संस्कार में गया परिवार, चोरों ने मकान का ताला तोड़ किया हाथ साफ

Connect News 24

thieves broke the lock of a locked house and stole cash jewellery in shahjahanpur

चोरों ने अलमारी से नकदी और जेवर चोरी किए
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा में अपने दादा के शव का अंतिम संस्कार कराने अपने फार्म हाउस पर गए युवक के मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंडा कस्बे के मोहल्ला चरनदास कॉलोनी निवासी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसे अपने दादा के निधन की सूचना प्राप्त हुई। वह मकान पर ताला डालकर परिवार समेत सुंदरपुर बिलंदपुर स्थित अपने फार्म हाउस पर चला गया। 

जेवर और नकदी चोरी 

बुधवार सुबह उसके पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। वह अपने घर आया तो देखा कि घर में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। उसमें रखे सोने के गहने, अंगूठी, टप्स, चूड़ी समेत 50 हजार रुपये की नकदी चोर ले गए थे। 

पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button