बरेली
Video: मीरगंज SDM ने शिकायतकर्ता को बनाया ‘मुर्गा’, श्मशान की जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग लेकर आए थे ग्रामीण

मीरगंज SDM ने शिकायतकर्ता को बनाया ‘मुर्गा’
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्मशान की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर कार्यालय में आए मंडनपुर के एक व्यक्ति को एसडीएम उदित पवार ने ‘मुर्गा’ बना दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


