रामपुर

Rampur News: रामपुर से फिजी के परिवार को वापस भेजा

Connect News 24

रामपुर। रामपुर में पिछले चार साल से छिपकर रह रहे फिजी के एक परिवार को उनके देश वापस भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें नेपाल के रास्ते फिजी देश को भेजा, जबकि परिवार का मुखिया सैय्यद फैजल असलम खां अभी मेरठ में है।

एक माह पहले मेरठ पुलिस ने रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की सेंट्रल कॉलोनी में रहने वाले सैय्यद फैजल असलम खां पुत्र सैय्यद करीम को मेरठ से गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके फिजी नागरिक होने के साक्ष्य मिले थे। यह भी पता चला था सैय्यद फैजल असलम खां अपनी बीबी व तीन बच्चों संग रामपुर में रह रहा था। उसने फिजी में शादी की थी और अपने परिवार के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

26 अप्रैल 2019 को इनका वीजा खत्म हो गया था। खुफिया तंत्र व जांच एजेंसियों से जुड़े अफसरों ने फैजल के परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी थी। उन्हें वापस भेजने के लिए दो लाख रुपये जुर्माना जमा कराया। शुक्रवार को पुलिस ने सैय्यद फैजल असलम खां की पत्नी रोबिना और उसके तीन बच्चों फातिमा नूर, अलीमा नूर और आलिया बी को नेपाल के रास्ते फिजी भेज दिया है। बताया जाता है कि लखनऊ स्थित विदेश विभाग से जुड़े अफसरों की ओर से इस परिवार को देश छोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सैय्यद फैजल असलम खां अभी भारत में ही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button