रामपुर

Rampur News: अब 20 व 21 सितंबर को शिक्षकों को आवंटित होंगे स्कूल

Connect News 24

रामपुर। अंतरजनपदीय तबादले के तहत दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए 181 शिक्षकों का स्कूल आवंटन फिर रुक गया है। शुक्रवार को इन शिक्षकों को स्कूल का आवंटन किया जाना था, लेकिन शासन ने तिथि को बढ़ाकर अब 20 व 21 सितंबर कर दिया है। कई जिलों से शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर न दिखने की वजह से यह निर्णय लिया गया।

अंतरजनपदीय तबादले के तहत रामपुर में 181 शिक्षकाें ने ज्वाइनिंग की है। पिछले दो माह से ये शिक्षक बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगा रहे हैं। जिले भर में 50 से अधिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। शुक्रवार को स्कूल आवंटन होने पर यह समस्या दूर होने की उम्मीद थी। इसको लेकर शिक्षकों का बीएसए दफ्तर पर जमावाड़ा भी लगा रहा, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया और आगे बढ़ा दिया गया है। अब 20 व 21 सितंबर को जिले में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि शिक्षकों का स्कूल आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। एनआईसी के पोर्टल पर कई जिलों से शिक्षकों का डाटा शो नहीं हुआ था। इस कारण स्कूल आवंटन संभव नहीं हो पाया। अब शासन से जिले में 20 व 21 सितंबर को एनआईसी के पोर्टल पर ऑनलाइन स्कूल आवंटन के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button