Pilibhit News: दिनभर छाए रहे बादल, तेज हवा चलने से मौसम रहा खुशगवार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:13 AM IST

बीसलपुर में बारिश में छाता लगाकर जाते राहगीर । संवाद
पीलीभीत। शनिवार को आसमान में बदल बने रहे साथ ही हवा भी चलती रही। दोपहर में थोड़ी उमस जरूर रही। जिले में दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा। बीसलपुर में देर शाम झमाझम बारिश भी हुई। संभावना जताई जा रही है कि रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
पिछले सप्ताह बारिश होने से मौसम काफी अच्छा हो गया था। रात के समय लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा था। इसके बाद जब बारिश थमी तो तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया।बृहस्पतिवार व शुक्रवार को जबरदस्त उमस रही। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल रहे। मामूली बूंदाबांदी हुई।
तेज हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को देहात क्षेत्र में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा चलने लगी। बीसलपुर में शाम को झमाझम बारिश हुई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना है। पूर्वी हवा के चलने से उमस में बढोत्तरी हो रही है।

