पीलीभीत

Pilibhit News: पिपरिया के खेत में फिर दिखा बाघ, भागे किसान

Connect News 24

कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव में रविवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान बाघ को देख काम छोड़कर भाग गए। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई, लेकिन बाघ खेतों में दुबक गया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में दो दिन पूर्व से बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। बाघ की मौजूदगी का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि निगरानी में जुटी टीम का दावा था कि बाघ जंगल की ओर निकल गया, लेकिन रविवार को एक बार फिर बाघ कि चालक आदमी देखे जाने से ग्रामीण परेशान हो गए। गांव के कुछ लोग आबादी से नजदीक खेतों पर कृषि कार्य करने के लिए गए थे।

इस दौरान प्राइमरी स्कूल के नजदीक गन्ने के खेत से निकले बाघ पर किसानों की नजर पड़ी। इससे किसानों में दहशत फैल गई। डर के चलते किसान काम छोड़कर गांव की ओर भाग गए। मामले की जानकारी के बाद ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे, लेकिन बारिश के बीच बाग खेतों की ओर दीपक दिया। ग्रामीणों को कहना है कि शनिवार को भी बाघ की खटीमा रोड की ओर चहलकदमी देखी गई थी।

रेंजर बजीर हसन ने बताया कि टाइगर रिजर्व के अलावा सामाजिक वानिकी की संयुक्त टीम बाघ पर नजर रख रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button