Bareilly: सीएम की सुरक्षा में एक कंपनी BSF और तीन कंपनी PAC तैनात; हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक कड़े बंदोबस्त

डीएम और एसएसपी ने की फोर्स की ब्रीफिंग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस लाइन में हेलीपैड से लेकर बरेली कॉलेज हॉकी ग्राउंड तक मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी होंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक कंपनी बीएसएफ और तीन कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। सभा स्थल छावनी में तब्दील रहेगा।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर साढ़े तीन बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह चौकी चौराहा, गांधी उद्यान होते हुए बरेली कॉलेज पहुंचेंगे। रोड पर मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान यातायात को कुछ समय (अधिकतम दस मिनट) के लिए रोक दिया जाएगा। हेलीपैड से लेकर बरेली कॉलेज तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
इन पर रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी
बीएसएफ और पीएसी के अलावा सुरक्षा में पांच एएसपी, 17 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 426 हेड कांस्टेबल, 900 कांस्टेबल, 200 महिला कांस्टेबल, पांच टीआई, 24 टीएसआई को भी लगाया गया है।


