Budaun News: विधायक ने दिव्यांगाें को दिए आवास के स्वीकृति पत्र

सालारपुर ब्लाक में मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंत्रगत दिव्यांगों को स्वीकृति-पत्र देते व
सिलहरी। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ब्लॉक सालारपुर में 50 दिव्यांग लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख विचित्रा देवी ने किया।
डीडीओ श्वेतांक पांडेय ने बताया कि ब्लॉक सालारपुर में अन्य वर्ग के 116 और अनुसूचित जाति वर्ग के 38 के लाभार्थियों को आवास की सुविधा दी गई है। सदर विधायक ने बताया कि उप्र सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर अनेक पाल, निरंजन, धीर सिंह, सूरजपाल, नेत्रपाल, सुधीर सिंह, पवन सक्सेना, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
ग्रामीणों को विधायक ने दिए आवास के प्रमाण पत्र
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के चयनित 198 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य व ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर की मौजूदगी में क्षेत्र के 50 ग्रामीणों को बुलाकर स्वीकृति प्रमाण पत्र भेंट किए गए। बीडीओ प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना में 82 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 116 गरीबों को आवास के लिए स्वीकृत किए गए।
इस मौके पर नगर पालिका पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, डीपी भारती, गगन राठी, मोहित गुप्ता, सुरेश कुमार, राहुल शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद

सालारपुर ब्लाक में मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंत्रगत दिव्यांगों को स्वीकृति-पत्र देते व