शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जाग न होती तो पूरे परिवार के लिए खतरा बनते बदमाश

Connect News 24

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के बाजार घेर मोहल्ला निवासी सुधीर गुप्ता के घर में आरोपी दीवार को फांदकर घुसे थे। उनके पैरों के निशान भी पुलिस को दीवार पर मिले हैं। माना जा रहा है कि बदमाश आधी रात में छत पर चढ़ गया था। अगर जाग न होती तो पूरे परिवार को जान से मारने के बाद आराम से लूटपाट की घटना को अंजाम देते।

पुलिस की पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि सपा नेता सरताज खां की हत्या शाहबाज और शहरोज ने की थी। वहां भी लूट का प्रयास किया था। वह आलोक के घर में भी ऐसा ही करना चाहते थे। बताया जाता है कि रात में छत पर किसी के होने की आहट भी परिजनों को हुई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों के गहरी नींद में जाने के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आलोक नहीं जागता तो परिवार के लिए बड़ा खतरा हो जाता था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button