शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक मिस्त्री की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी लालाराम के पुत्र जितेंद्र (24) की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

निगोही रोड के गांव जनियुरी में जितेंद्र की बाइक मरम्मत की दुकान है। मंगलवार को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी फरवरी में शादी हुई थी। जितेंद्र की मौत से पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button