Shahjahanpur News: मजदूर पर गिरा लकड़ी का बोट, दबकर गई जान
कांट। लकड़ी का बोट उठा रही हाइड्रा मशीन का पट्टा टूट गया। बोट के नीचे दबकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
कांट थाना क्षेत्र में मोहनपुर ममरेजपुर गांव के पास सड़क किनारे आम का काफी पुराना पेड़ था। इसकी नीलामी वन विभाग द्वारा डिंगरपुर गांव के रहने वाले महेंद्र के पक्ष में की गई थी। बुधवार को कांट के लकड़ी ठेकेदार द्वारा पेड़ कटवाया गया। कांट के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी शकील (40) अन्य मजदूरों के साथ लकड़ी उठा रहा था। हाइड्रा मशीन की मदद से जब लकड़ी की बोटों को उठाकर ट्रैक्टर ट्राॅली में रखा जा रहा था तभी अचानक मशीन का पट्टा टूट गया। लकड़ी की बोट शकील के ऊपर गिर गई। शकील की बोट के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य मजदूरों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद