Pilibhit News: गणेश पंडालों में सजा खाटू श्याम, साईं दरबार

शहर के श्री द्धारिकाधीश मंदिर में श्री गणेश चतुथी उत्सव में आयोजित साई बाबा कीर्तन में भजन सुना
पीलीभीत। गणेश पंडालों में भजन-कीर्तन कर भगवान श्री गणेश की आराधना की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में जुट रहे हैं। शहर की चूड़ी वाली गली स्थित बेबी आदर्श मंदिर के पंडाल में बृहस्पतिवार को खाटू श्याम का दरबार सजाया गया।
भजन गायकों ने बाबा का गुणगान किया गया। इस मौके पर शलभ गंगवार, बृजकिशोर पांडेय, लकी मिश्र, सौरभ गंगवार, संदीप देवल, पुष्कर पांडेय, पवन कश्यप आदि उपस्थित रहे। शनिवार को माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चौक बाजार में द्वारकाधीश मंदिर में पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के पंडाल में भक्तों ने साईं बाबा का कीर्तन किया। इस मौके पर जीतू मराठा, दीपक मराठा, शुभम पाटिल, दिनेश मराठा, पप्पू त्रिवेदी, पुनीत मुनमुन, राजेश विचले, नीलेश सावंत आदि उपस्थित रहे। यहां शनिवार को खाटू श्याम का दरबार सजेगा।
कालिया मंदिर में राम चरित मानस पाठ को विश्राम देने के बाद भगवान गणेश की आरती की गई। इस मौके पर अजय शर्मा, कृष्णा शर्मा, राम रघुबीर गुप्ता, अनिता आदि उपस्थित रहे। राजाबाग कॉलोनी में भक्तों ने भजन कीर्तन कर श्री गणेश भगवान की आराधना की।

शहर के श्री द्धारिकाधीश मंदिर में श्री गणेश चतुथी उत्सव में आयोजित साई बाबा कीर्तन में भजन सुना

