पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ना सट्टा मेले में अव्यवस्थाओं पर भाजपा नेता ने किया हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST

बीसलपुर। गन्ना सट्टा मेले में अव्यवस्थाएं होने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गंगवार ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सचिव मेले में पहुंचे और भाजपा नेता को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।

सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में 18 सितंबर से 10 दिवसीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला चल रहा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गंगवार शनिवार को मेले में पहुंचे तो वहां न तो किसानों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां थी और न पानी की व्यवस्था थी। सभी काउंटर पर कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे। इस पर गोपाल ने हंगामा शुरू कर दिया।

इसकी जानकारी होने पर समिति सचिव मेले में पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता को मेले में मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। तुरंत पेयजल और कुर्सियों की व्यवस्था करा दी। हंगामे के कारण मेले में आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस बाबत समिति सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि मेले में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button