बदायूं

Budaun News: पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था अंत्योदय का सपना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 26 Sep 2023 01:25 AM IST

बदायूं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दातागंज नगर मंडल के पलिया गुर्जर शक्ति केंद्र, दातागंज नगर के डहरपुर कला पर दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं को उनके आदर्श विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज में कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था।

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने उझानी नगर, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका दातागंज व वार्ड नंबर 13 में, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने उझानी के बितरोई पंचायत घर पर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने गांव हरेंडी में, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बिसौली नगर कैंप कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त ब्लाॅक प्रमुख पति ने पुष्प अर्पित किए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button