शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सफाई कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Connect News 24

Sanitation workers demonstrated with brooms in their hands

सफाई कर्मचारी कलक्ट्रेट में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद

डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नगर निगम के डोर-डू-डोर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में हाथ में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसका विरोध और शिकायत करने पर कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को मनमाने ढंग से हटा दिया गया। इसके चलते कर्मचारी भुखमरी की कगार पर हैं।

उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ अपने समस्त कर्मचारियों के साथ झाड़ू, ठेली, पंजे लेकर नगर निगम कार्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से अपना रोष प्रकट करेगा। इसकी वजह से जो भी समस्या उत्पन्न होगी, उसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

मांग की गई है कि अपर नगर आयुक्त और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित को निलंबित कर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। यदि 24 घंटे के अंदर मांगे पूरी नहीं हुईं तो सफाई कर्मचारी निगम निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी, संजीव, अमित, अरुण आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button