Shahjahanpur News: पुवायां में निकाली गई जल विहार शोभायात्रा

पुवायां में जल बिहार यात्रा में शामिल देव स्वरूप बच्चों की झांकी। संवाद
पुवायां। रामलीला समिति की ओर से मंगलवार को नगर में जल विहार शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कटरा बाजार स्थित शिव मंदिर से हुआ। शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद देवताओं की जयकार और बैंडबाजों के साथ यात्रा होकर चौराहा बाजार होते हुए राजभवन पहुंची। राजभवन में पूजा अर्चना कर देश, दुनिया में शांति, तरक्की की कामना की गई। इसके बाद जल बिहार यात्रा कबीरदान मंदिर होते हुए देवस्थान मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
मेला समिति के मंत्री डॉ. राकेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि रामलीला मेला समिति की ओर से जल बिहार यात्रा हर वर्ष वामन द्वादशी को निकाली जाती है। यात्रा में देव प्रतिरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संवाद