शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रामचरन लाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव का समापन

Connect News 24

शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में चल रहे गणेश महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। नौ दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत रोजाना आरती व पूजन हुआ। आचार्य हरकेश शुक्ला ने विधिवत पूजन करवाया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व आशीष गुप्ता ने पूजन किया। इसके बाद धर्मशाला में हवन पूजन हुआ और भंडारा हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा 27 सितंबर को शाम चार बजे से निकलेगी। जोकि विभिन्न मार्गाें से होकर गर्रा घाट पर पहुंचेगी। जहां पर विसर्जन होगा।

कई स्थानों पर मटकी फोड़ का कार्यक्रम भी रहेगा। इस मौके पर संयोजक नीरज वाजपेयी, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिदें, अनिल कदम, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, नंदा शिंदे, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

मठिया के महाराजा विराजमान पंडाल में हुआ सुंदरकांड

शाहजहांपुर। शर्माजी के डेरे पर मठिया के महाराज विराजमान के पंडाल में मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ कराया गया। पं. राजीव मिश्रा सरस ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ से हनुमान महाराज प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा बहुत जल्द प्राप्त हो जाती है। आयोजन समिति के प्रवक्ता सुचित सेठ ने बताया कि बुधवार को हवन व भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से हवन व भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर मनोज शर्मा, अरुण रस्तोगी, शानू शर्मा, रानू शर्मा, अर्पित कपूर, निश्चित मिश्रा, शिवांशु शुक्ला, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button