शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीएनजी डलवाने के बहाने मजदूरों का सामान, रुपये लेकर इको चालक भागा

Connect News 24

Eco driver ran away with the goods of laborers on the pretext of getting CNG put

शाहजहांपुर में बैग व नकदी चोरी होने के बाद थाने पहुंचे मजदूर। स्त्रोत-जागरुक पाठक

भावलखेड़ा। हरियाणा से गृह जनपद बहराइच जा रहे सात मजदूरों का सामान और नकदी लेकर इको चालक भाग गया। चालक ने थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग पर स्थित एक सीएनजी पंप पर गैस डलवाने के बहाने मजदूरों को उतारा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर केस दर्ज कर लिया है।

बहराइच के थाना क्षेत्र मोतीपुर के रहने वाले अरविंद कुमार, छोटू तिवारी, राजू, अजय, मुखिया, चेतराम, विफई हरियाणा के सोनीपत में स्थित बाजरा काटे स्थान पर मजदूरी करते हैं। सभी घर जाने के लिए हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से बरेली तक आए। बरेली सेटेलाइट बस स्टेशन के पास एक इको गाड़ी लखीमपुर खीरी तक जाने के लिए बुक की।

शुक्रवार की दोपहर चालक उन लोगों को लेकर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग के पास स्थित एक सीएनजी पंप तक पहुंचा। गैस डलवाने की बात कहकर उन लोगों को नीचे उतार दिया। जैसे ही सभी मजदूर नीचे उतरे, चालक ने गति बढ़ा दी और गाड़ी लेकर भाग गया। गाड़ी में मजदूरों के 15 हजार रुपये और कपड़े आदि जरूरी सामान था।

सूचना पर एसआई महेश सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो चालक हरदोई की ओर गाड़ी ले जाता दिखाई दिया। इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मजदूरों की तहरीर पर चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button