शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आर्य महिला कॉलेज में स्नातक की 51, पीजी में 67 फीसदी सीटें खाली

Connect News 24

51 graduation in Arya Women's College, 67 percent seats vacant in PG

आर्य महिला डिग्री कॉलेज, शाहजहांपुर।

शाहजहांपुर। महाविद्यालयों में जहां कभी सीटों के लिए मारामारी होती थी, वहीं अब आधी से अधिक सीटें खाली रह गईं हैं। शहर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक की 51 और परास्नातक की 67 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं।

आर्य महिला डिग्री कॉलेज छात्राओं के लिए एक मात्र महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय में पिछले सालाें तक सीटें फुल हो जाया करती थीं। इस बार आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता जैसल ने बताया कि स्नातक की कक्षाओं में 49.47 प्रतिशत सीटें ही भर सकी हैं। वहीं परास्नातक कक्षाओं में 33.4 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हुए हैं, जबकि विगत वर्षों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष अधिक आवेदन फार्म प्राप्त होते थे और प्रवेश लिए जाते थे। इस बार कम आवेदन और प्रवेश का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अब छात्राएं भी व्यावसायिक कोर्सों और तकनीकी शिक्षा में रुचि ले रहीं हैं।

कक्षा – उपलब्ध सीटें – रिक्त सीटें

बीए – 560 – 128

बीए सेल्फ फाइनेंस – 220 – 169

बीएससी – 380 – 240

बीकॉम – 120 – 83

एमए अंग्रेजी – 160 – 105

एमए सोशियोलॉजी – 160 – 91

एमए इकोनॉमी – 60 – 50

एमएससी – 30 – 22

एमकॉम – 60 – 45


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button