पीलीभीत

Pilibhit News: आधी रात में तालाब पाटने की कोशिश, जेसीबी सीज

Connect News 24

बिलसंडा थाना क्षेत्र का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलसंडा। रविवार की रात दियुरिया खुर्द गांव के तालाब का नामोनिशान मिटाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल के साथ लेखपाल पहुंचे। जेसीबी को पुलिस ने सीज कर दिया, चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। 24 घंटे बाद भी लेखपाल ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक वे रात में आवाज सुनकर तालाब की ओर गए। यहां तालाब को बंद कर कुछ लोग उसका अस्तित्व मिटाने की कोशिश में आसपास से मिट्टी खोदकर उसमें डाल रहे थे। लेखपाल को इसकी जानकारी दी गई। इस पर वह पहुंचे। इधर लेखपाल से जानकारी मिलने पर कोतवाल अचल भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

पुलिस को आता देखकर चालक मौके पर जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल अचल ने बताया कि लेेखपाल की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, जेसीबी को थाने लाकर सीज कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button