शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पानी निकासी की जांच करने पहुंची टीम, दो पक्षों भिड़े

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 01 Oct 2023 01:21 AM IST

Team arrived to investigate drainage, two parties clashed

तिलहर के आंबेडकर गांव मौजमपुर में जल निकासी को लेकर अधिकारियों से लोगों की होती नोकझोंक। संवाद

तिलहर। आंबेडकर गांव मौजमपुर में तालाब के पानी की निकासी को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम के निर्देश पर शनिवार को शाहजहांपुर से आई टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उन्हें बमुश्किल शांत कराया गया।

गांव मौजमपुर में जलभराव को लेकर ग्रामीण काफी समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। चार दिन पहले ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर और नगर पालिका में प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। एडीएम संजय पांडेय ने जिलास्तरीय कमेटी से जांच कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया था।

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा, अवर अभियंता विपिन यादव और नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी ने गांव जाकर निरीक्षण किया। गांव के रामगोपाल गुर्जर, रामलाल वर्मा आदि गांव का पानी नगर क्षेत्र के नाले में निकलवाने को लेकर अड़े रहे। वहीं भाजपा नेता आरती सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शहरी क्षेत्र में पानी के निकास का विरोध किया। आरती सिंह ने कहा कि यदि नगर के नाले से पानी का निकास किया जाएगा तो बारिश में मोहल्ला दातागंज, निजामगंज में जलभराव हो जाएगा। इसको लेकर दोनों पक्षों की अधिकारियों के सामने ही जमकर नोकझोंक हुई। बीडीओ ब्रजेश कुमार मिश्र और ब्लॉक प्रमुख के पति वरुण यादव ने लोगों को समझाया। एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि जल निकासी की समस्या गंभीर है। मामले में पूरी जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button