Rampur News: अपील पर आजम खां अधिवक्ता की बहस पूरी, अगली सुनवाई आज
रामपुर। नफरती भाषण के मामले में निचली अदालत के फैसले को सपा नेता आजम खां ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी अपील पर सोमवार को उनके अधिवक्ता ने विस्तार से अपना पक्ष रखा। उनकी बहस पूरी हो गई है। इस मामले की सुनवाई आज भी होगी।
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण देने के आरोप में आजम खां के खिलाफ मिलक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) 27 अक्तूबर 2022 को आजम खां को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके फैसले के खिलाफ आजम खां सेशन कोर्ट अपील की है। जिस पर सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता बहस की। उनकी बहस पूरी हो गई है। मंगलवार को अभियोजन पक्ष अपना पक्ष रखेगा। संवाद