Shahjahanpur News: छात्रा का पीछा करने वाला शोहदा गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:50 AM IST
पुवायां। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने गैर समुदाय के युवक पर पुत्री का स्कूल जाते समय पीछा करने व अश्लील बातें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।
तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री नगर के ही एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। दस दिन से उनकी पुत्री काफी गुमसुम थी। काफी पूछने पर उसने बताया कि स्कूल जाते समय एक युवक उनका पीछा करता है। आरोपी रास्ते में रोककर अश्लील बातें करता है और मोबाइल नंबर मांगता है। चार अक्तूबर को भी आरोपी ने स्कूल से घर आते समय उसका पीछा किया और अश्लील बातें कीं। पड़ोस के लोगों ने आरोपी का नाम मोहल्ला राजीव नगर निवासी सादिक बताया है। पुलिस ने सादिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को सादिक को चालान के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

