शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: बंदरों के हमले से छत से गिरे कथावाचक की अस्पताल में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Connect News 24

kathvachak dies in monkey attack in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर सथरा निवासी सोनू दीक्षित (28) पर बंदरों ने हमला कर दिया। छत से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सीएचसी पर डॉक्टर के देरी से आने पर उनकी मौत हो गई। नाराज परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

कथावाचक सोनू दीक्षित बुधवार की शाम को छत पर गए थे। तभी बंदरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों को देखकर घबराए सोनू छत से नीचे गली में आ गिरे। परिजन उन्हें लेकर तुरंत सीएचसी पर गए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी डॉ. दिनेश देखने नहीं आए। घायल को रेफर भी नहीं किया गया। उपचार न मिलने के चलते करीब एक घंटे के बाद घायल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के सूचना के बाद परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए।

ये भी पढ़ें- UP: एनआरआई सुखजीत सिंह की हत्या में पत्नी और उसका प्रेमी दोषी करार, सात अक्तूबर को सुनाई जाएगी सजा

नाराज ग्रामीणों ने डॉक्टर पर देरी से आने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर डॉक्टर ने अपना कमरा बंद कर लिया। थाना प्रभारी गौरव त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। सोनू की मौत से उनकी पत्नी गुड्डन, बेटी नैंसी, गुल्ल व पुत्र कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button