शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हादसे के बाद ट्रक में फंसकर घिसटी महिला, मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 07 Oct 2023 12:46 AM IST

जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार शाम भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि, उसका पति गंभीर रूप से घायल है। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ। जिसके बाद महिला पहिये में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।

थाना मिर्जापुर के गांव गोकुल नगला निवासी 53 वर्षीय रामस्वरूप अपनी पत्नी कलावती (50 वर्ष) के साथ थाना मदनापुर के गांव फुला में बेटी बबली के घर होकर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे वे लोग प्राइवेट वाहन अड्डे के पास थे। इस दौरान रामसरन ट्रक को ओवरटेक करने लगे। बताते हैं कि इसी दौरान चालक ने ट्रक को साइड में करने के लिए मोड़ा। बाइक में ट्रक की साइड लग गई और बाइक समेत रामसरन सड़क पर गिर गए। पीछे बैठीं कलावती ट्रक के पहिये में फंसकर दूर तक घसट गईं। हादसे में कलावती का एक पैर कटकर दूर जा गिरा। ट्रक के पहिये में बुरी तरह फंसे कलावती के शरीर के अन्य हिस्सों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने काफी समय में बमुश्किल बाहर निकाला। रामसरन को गंभीर चोटें आने पर उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे से रास्ता अवरुद्ध हो जाने से काफी देर यातायात बाधित रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button