शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं के साथ जिला मुख्यालय घेरेंगे किसान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 08 Oct 2023 01:22 AM IST

Farmers will surround the district headquarters with loose animals

कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे किसान। संवाद

शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मांगें नहीं मानने पर छुट्टा पशुओं के साथ जिला मुख्यालय घेरने की चेतावनी दी। कहा कि पराली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पराली जलाने से भी वह नहीं चूकेंगे। इस संबंध में किसानों ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने बताया कि पराली न जलाने का प्रशासन से आदेश है। अधिकतर किसान इसका पालन भी कर रहे हैं। कंबाइन मशीन को बगैर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएसएस) लगे चलने नहीं दिया जा रहा। इस वजह से किसानों को परेशानी होती है। इसे बंद किया जाए। आदेश की वजह से पराली भी नष्ट हो जाती है और किसानों को कई बार खेत भी जोतना पड़ता है। पशुओं को खिलाने के लिए चारा नहीं बचता। एडीएम प्रशासन ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह, निरंकार सिंह, महेंद्र कुमार वर्मा, जसविंदर सिंह, पलहवान, रमेश वर्मा, रीतराम वर्मा, दीनदयाल, रामनिवास, दयाशंकर, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button